नवगछिया । खरीक प्रखंड के सिंहकुंड गांव में कोसी नदी का कटाव के कारण लगातार लोगों के घर और जमीन नदी में समा रहे हैं। मंगलवार को फिर सिंहकुंड के जिलेबियामोड़ टोला निवासी शिवनंदन राय, बबीता देवी, मो. मुरसीद नदाफ, मो. रसूल नदाफ, मो. इंसुल नदाफ एवं छड़्ड़ापट्टी टोला के अमर राय, कुंवर राय, कमलेश राय, संयोग राय का घर नदी में समा गया।

जबकि कई लोगों के घरों पर कटाव का संकट बना हुआ है। इससे पूर्व भी गांव के 10 लोगों के घर इसबार के कटाव में नदी में बह चुका है। सभी पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गये हैं। कटाव की रफ्तार देख पूरे गांव में दहशत है। ग्रामीण सह राजद प्रखंड महासचिव जवाहर यादव, सूरज सिंह राजपूत, उमेश ठाकुर, अजय सिंह ने बताया कि लगातार लोगों का आशियाना नदी के समा रहा है।

 कटाव पीड़ित परिवारों को अबतक सरकारी सहायता के नाम पर सिर्फ प्लास्टिक मिली है, जो प्रशासनिक सहायता के नाम पर सिर्फ और सिर्फ मजाक है। एक भी पीड़ित परिवारों को अबतक किसी भी प्रकार का राहत समाग्री उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके कारण लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं, जिलेबियामोड़ के पास तो अबतक बचाव कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *