बिहपुर। बुधवार को बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद में सिख धर्म के 10वें गुरु गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई गई। विद्यालय में अवकाश होने व बच्चों की शैक्षणिक गतिविधि स्थगित रहने से प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक व दयानंद यादव आदि ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको याद किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
प्रधानाध्यापक ने कहा कि उनका जन्म 1666 ई. में पौष शुक्ल सप्तमी विक्रम संवत् 1723 में बिहार के पटना साहिब में हुआ था। अपने पिता सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर के बलिदान के बाद 11 नवंबर 1675 ई. को सिख धर्म के 10वें गुरु बने। वे महान योद्धा, चिंतक, भक्त व आध्यामिक नेता थे। उन्होंने कहा कि 1699 ई. में उन्होंने ‘खालसा पंथ की स्थापना की।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
