नारायणपुर| कटिहार-बरौनी रेलखंड पर नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास पोल संख्या 80/17 के समीप शनिवार की सुबह कटिहार से आ रही सियालदह हाटेबजारे एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को इलजा के लिए निजी क्लीनिक पहुंचाया गया। वहीं से युवक के परिजनों से उसकी बात कराई गई। जख्मी युवक महेशखूंट का रहने वाला है। डॉक्टर के अनुसार वह खतरे से बाहर है।

