नवगछिया – नवगछिया वार्ड नंबर 11 में बीएसएनल ऑफिस के पास ही एक घर में मंगलवार को देर शाम खाना बनाने के क्रम में सिलेंडर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई.

लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और अक्सर आग लगी की घटना पर काबू पाने वाले कुणाल कुमार गुप्ता को दी. कुणाल 10 मिनट के अंदर ही मौके पर पहुंच गए और अग्नि रोधक गैस का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया. गृह स्वामी समेत स्थानीय लोगों ने कुणाल को धन्यवाद और साधुवाद दिया है.

मालूम हो कि कुणाल अब तक कई बार आग लगी कि घटनाओं के बाद मौके पर पहुंच कर काबू पा चुके हैं. इस कारण नवगछिया के लोग अब फायर ब्रिगेड के साथ-साथ कुणाल का भी नंबर अपने पास रखते हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *