बिहपुर। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के समीप हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान झंडापुर निवासी मोहम्मद शहनवाज और मोहम्मद शाहजहां के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ मारपीट से संबंधित मामला दर्ज था।
बिहपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
