बिहपुर। बिहपुर प्रखंड के मड़वा पश्चिम पंचायत के मड़वा गांव और बिहपुर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो योजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री इन योजनाओं का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना से करेंगे। इसमें मड़वा गांव में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना तथा बिहपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शामिल है।

स्थानीय प्रशासन ने इस मौके पर कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है। शिलान्यास समारोह में प्रखंड व पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम ग्रामीणों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

मुखिया, भवन निर्माण और ग्रामीण क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा निर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन भी होगा।

इन पंचायतों में बनेंगे विवाह भवन

डहरपुर, विशनपुर जिच्छो, तरछा दामुचक, खुटाहा, मोहनपुर, पिथना, सोनूडीह सतजोरी, मुरहन जमीन, असियाचक; जगदीशपुर, चांदपुर, बैजानी, बलुआचक पुरैनी, भवानीपुर देशरी, भवनपुरा, मानिकपुर, परशुरामपुरः विशनरामपुर, परबत्ता, बिहपुर पूर्वी और सिंया मैं विवाह भवन का निर्माण होगा। बिहपुर के मड़वा पश्चिम, खरीक के खैरपुर, पीरपैंती के रानी दियारा, सबौर के रजंदीपुर, शाहकुंड के हरनथ, सुल्तानगंज के अब्जूगंज, इंगलिश चिचरौन, गनगननिया में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जाएगा।

इन योजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी। खासकर मड़वा गांव में पेयजल योजना शुरू होने से ग्रामीणों को शुद्ध पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। वहीं सामुदायिक भवन बनने से स्थानीय स्तर पर सामाजिक और प्रशासनिक गतिविधियों को नया आधार मिलेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *