बिहपुर : शनिवार को प्रखंड के सीएचसी में सीएस विजय कुमार सिंह ने निरीक्षण किया इस दौरान सभी विभागों में जा-जाकर निरीक्षण किया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुरारी पोद्दार से जरूरी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।सीएस विजय कुमार सिंह ने सीएचसी के बाहर हर्बल गार्डन, सीएचसी में दबा वितरण काउंटर, दवा भंडार, किचन, ओपीडी, ओटी सभी विभागों का निरीक्षण किया

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 567

इस दौरान जानकारी मिली कि कुछ माह पूर्व भी आधुनिक डेंटल मशीन तकनीकी कारणों से खराब है इसके बारे में कई माह पूर्व भी कई बार सूचना देने के बाद भी ठीक नहीं हो पाया है. जांच के बाद सीएस ने पत्रकारों से बात करते हुए जांच को संतोषजनक बताया उन्होंने कहा कि वह कायाकल्प कार्यक्रम के तहत निरीक्षण करने व जरूरी दिशानिर्देश देने पहुंचे थे. जिले में पीरपैंती, जगदीशपुर,शाहकुंड समेत अन्य कई सीएचसी कायाकल्प योजना की तहत अव्वल आए हैं.

उसके अनुसार बिहपुर, नारायणपुर सीएचसी भी तैयार हैं जो और तैयारी को पुख्ता करने के लिए प्रभारी को दिशा निर्देश भी दिया गया. उन्होंने कहा कि राज्य में महिला डॉक्टरों की कमी है जो इस वर्ष बहाली होने के बाद यह कमी भी पूरी हो जाएगी. वहीं कई कोरोना जांच कराने वाले लोगों के मोबाइल में एक ही नंबर पर मैसेज दिए जाने पर उन्होंने कहा कि कई लोग मोबाइल लेकर नहीं आते हैं

जिसके कारण एक ही लोगों के मोबाइल पर मैसेज चला जाना जो सभी लोगों को मोबाइल नंबर आवश्यक था इसकी जांच की गई. और उन्होंने सीएचसी की घेराबंदी को पूरी जरूरी बताया. इस मौके पर जिला स्वास्थ्य प्रबंधक फैजान अशरफी सहित सीएचसी के सभी डॉक्टर, एएनएम सहित सभी कर्मी उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *