नवगछिया : सुल्तानगंज जहाज घाट पर 26 जुलाई को गंगा स्नान के दौरान डूबे नाथनगर के तीन युवकों में एसडीआरएफ की टीम ने दो युवकों सौरभ कुमार एवं राहुल कुमार का शव उसी दिन बरामद कर लिया था। तीसरे युवक मुकेश कुमार का शव शनिवार को बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी बिशनपुर गंगा घाट पर मिला।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 93
थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि सुल्तानगंज गंगा घाट पर 26 जुलाई को डूबे तीन युवकों में से दो का पोस्टमार्टम सुल्तानगंज थाना द्वारा कराया गया था। मुकेश कुमार का बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी बिशनपुर गंगा घाट पर शव मिला है। जिसका पोस्टमार्टम बिहपुर थाना पुलिस कराएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

