नवगछिया – सेवा और समर्पण अभियान के तहत सेवा और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नवगछिया भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद मंडल ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भुवल, प्रदेश प्रवक्ता सत्येन्द्र राय उपस्थित थे.

पंचायती राज के प्रदेश संयोजक आदरणीय ओमप्रकाश भुवल द्वारा नवगछिया जिला कार्यालय में पौधरोपण भी किया गया. इस अवसर पर भाजपा जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक दयानंद यादव, पूर्व सांसद अनिल यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, पुलकित सिंह, अजय सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री आलोक सिंह, नीलांबर झा, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रो भोला कुमर, जिला प्रवक्ता सत्य प्रकाश झा, आई टी सेल जिला संयोजक सुबोध कुमार, चुनाव आयोग सेल से किशोर झा समेत अन्य भी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *