नवगछिया पुलिस जिला अन्तर्गत एक गांव की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने सौतेले भाई झगड़ा करने के बाद रविवार देर शाम घर छोड़कर सुल्तानगंज स्टेशन पर पहुंच गई। जिसे आरपीएफ पोस्ट पर लाए जाने के बाद भागलपुर से पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन को सुपुर्द कर दिया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 160
आरपीएफ इंस्पेक्टर रवि यादव ने बताया कि लड़की भागलपुर से टेंपो पकड़ कर सुल्तानगंज आई थी। यहां स्टेशन परिसर में बैठी एक महिला यात्री से अपने साथ ले चलने की जिद्द करने लगी। महिला ने शक होने पर इसकी सूचना आरपीएफ पोस्ट को दी। जहां बिना देर किए नाबालिग लड़की को पोस्ट पर लाकर पूछताछ किया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
