नवगछिया : स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी अनियंत्रित होकर पोखर में पलट गई। हादसे में 6 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को एंबुलेंस की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नवगछिया के भवानीपुर गांव के पास की है। गाड़ी में दो दर्जन के करीब बच्चे सवार थे।

जानकारी के मुताबिक NH- 31 ब्राह्मण टोला जाने वाला मार्ग में भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। बीच सड़क पर ही सीमेंट-बालू को मिलाया जा रहा था। जिसमें गाड़ी का चक्का फंस गया और अनियंत्रित होकर पोखर में पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। कुछ बच्चों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भी रेफर किया गया है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *