गोपालपुर प्रखंड के लतरा उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा नवमी, दशमी और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के बीच मुख्यमंत्री साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति तथा अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से छात्राएं आक्रोशित हो गईं।
Total Downloads: 92
उन्होंने नवगछिया-तीनटंगा मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर प्रदर्शन और हंगामा किया। छात्राओं का आरोप है कि प्रधानाध्यापक दीनबंधु की लापरवाही के कारण उनके भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। सरकारी सुविधाएं और लाभ समय पर नहीं मिल पाते। जाम की सूचना मिलने पर गोपालपुर थाना के दरोगा पीके साहनी, अंचल अधिकारी रोशन कुमार, शिक्षा विभाग के बीएओ शिव शंकर वर्मा समेत कई लोग मौके पर पहुंचे।
कई छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाया कि विद्यालय में कक्षाएं कम चलती हैं और गप्पेबाजी ज्यादा होती है। यहां स्कूल प्रशासन की स्थिति भी खराब है, जिससे जानकारी समय पर नहीं मिल पाती।

