नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटिहार–बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर देर रात एक दर्दनाक हादसे में किशोर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की पहचान 16 वर्षीय मो. शहनाज, पिता मो. रिजवान अली के रूप में की गई।
Total Downloads: 163
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थानाध्यक्ष सुदामा पासवान मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात स्टेशन के पास रेल लाइन पर किशोर का शव पड़ा मिला था, जिसके बाद इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। फिलहाल हादसा कैसे हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
