नवगछिया – स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज के एनसीसी छात्रों ने मंगलवार को नवगछिया स्टेशन पर एनसीसी इंस्ट्रक्टर तुषार कांत झा के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया.
Total Downloads: 102
जहां मौके पर कॉलेज के एनसीसी केयरटेकर उर्दू विभाग के शिक्षक डॉक्टर खालिद महमूद एवं नवगछिया स्टेशन के स्वास्थ्य निरीक्षक सतीश चंद्रा तथा स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी भी मौजूद थे.

यह जानकारी कॉलेज के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी राजेश कानोडिया ने देते हुए बताया कि इस दौरान एनसीसी सार्जेंट सुजीत कुमार और आर्य कश्यप, कार्पोलर सत्यम कुमार, लांस कारपोलर सनम कुमारी, कैडेट दीपक दास, सौरभ कुमार, सुप्रिया कुमारी, अजीत कुमार, सुमित कुमार एवं अमित कुमार इत्यादि के द्वारा नवगछिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सफाई करते हुए स्वच्छता जागरूकता का अभियान भी चलाया गया. साथ ही प्लेटफार्म पर मिले यात्रियों को मास्क पहनने तथा सफाई रखने की सलाह भी दी.

