,, दो दमकल व स्थानीय लोगों की मद्द से देर रात आग पर पाया गया काबू

नवगछिया : नवगछिया बाजार के स्टेशन रोड में रविवार की देर रात फास्ट फूड दुकान में लगी आग से अफरा तफरी मच गई. फास्ट फूड दुकानों में आग लगने के बाद लोगो की भीड़ वहां जमा हो गई. स्थानीय लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे आग इटने तेज था कि आग पर काबू पाने में असमर्थ थे. वहीं बाजार में आग लगने की सूचना मिलते ही दो अग्नाशमन की गाड़ी बाजार पहुची जहां दोनो दमकल एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. इस आग लगी कि घटना में मक्खतकिया निकासी दीपक कुमार साह की फास्ट फूड को दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गया. सबसे पहले जानकारी नवगछिया बाजार के ज्वेलर्स व्यपारी रवि चिरानिया ने नवगछिया डॉट कॉम को जानकारी जिसके बाद फायर ब्रिगेड को फोन कर तत्काल मौके पर टीम के साथ पहुची

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 509

आग फास्ट फूड दुकान के बगल स्थित कोयला डिपो में भी पकड़ लिया था. जिसे दमकल के सहयोग से देर रात तक बुझा लिया गया था. देर रात दस बजे के आसपास दुकान में आग लगी थी. दुकान में आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान में गैस सिलेंडर लीक होने का कारण आग लगी है. आग का रुख इतना तेज था कि कुछ ही देर में पूरी दुकान जलकर राख हो गई.

आग बगल के कोयला डिपो में पाकर लिया. स्थानीय लोगों ने कहा कि समय रहते दमकल व स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया. आगर दमकल आने में थोड़ी सी भी देर होती तो आग पर काबू पाना मुश्किल था. आग की लपटों में पूरा नवगछिया स्टेशन रोड आ जाता. आग बुझाने में नगर के लोगों के जी जान से लगे हुए थे मगर कोई कुछ नही कर पा रहा था चुकी आग भयानक रूप ले चूका था नगर के लोगों को जैसे ही इसकी सूचना मिली नगर के लोग घटनास्थल पर पहुच गये

बता दे कि धटनास्थल के पास करीब ५० साल पुराण विशाल सुखा पेड़ था कि आग कि लपटे वहा तक पहुच गयी जानकारों के मुताबिक आग राजेन्द्र कॉलोनी, मकन्दपुर से साफ़ साफ दिख रहा था

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *