नवगछिया : आसन्न लोक सभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन स्तर से चल रही तैयारी में गति और तेज कर ली गई है. चुनाव के दौरान अपराधियों का कोई भी मंसूबा सफल न हो इस दिशा में भी लगातार कार्य किया जा रहा है. अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जावनों को अलग अलग तरह के प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं.

पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों को प्रशिक्षण दिए जाने की कड़ी में सोमवार को पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर भगालपुर एसटीएफ की टीम ने नवगछिया के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों को प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण टीम में एसटीएफ के इंस्पेक्टर संजय एवं सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार व एसटीएफ के दो जवान शामिल थे. प्रशिक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारी को बम डिफ्यूज करने सहित अन्य प्रकार की जानकारी दी गई. प्रशिक्षण में बताया गया कि चुनाव के दौरान रास्ते मे लैंड माइन्स भी हो सकती है. इसके लिए क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए,

चुनौती डियूटी के दौरान क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए इसकी जानकारी दी गई. एसटीएफ के इंस्पेक्टर संजय ने बताया कि स्लाइड एवं कुछ केस स्टडी के माध्यम से पुलिस पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया. ताकि डियूटी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं सुरक्षित तरीके से डियूटी कर सके. मौके पर पुलिस जिले के पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *