नवगछिया : प्रखंड के बिहपुर थानाघाट में दोपहर लगभग एक बजे एक युवक के पानी में डूब गया। युवक प्रखंड अंतर्गत बिहपुर मध्य पंचायत के बिक्रमपुर वार्ड नंबर नौ निवासी गजेंद्र यादव का 16 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार है। लापता युवक की खोज जारी है। जानकारी के अनुसार रविवार बिक्रमपुर गजेंद्र यादव का पुत्र और फंटुश राय का पुत्र 16 वर्षीय सुधांशु पानी में डूबा था।

स्थानीय लोगों ने फंटुश को किसी तरह पानी से निकाल कर बचा लिया। लेकिन खबर भेजे जाने तक शुभम नहीं मिल पाया था। घटना की सूचना मिलते ही बिहपुर बीडीओ सत्यनारायण पंडित, थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं लगभग दो घंटे बाद बिहपुर अंचलाधिकारी पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से युवक की तलाशी शुरू कर दी।

मौके पर बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र व जिला पार्षद प्रतिनिधि चंदन भारतद्वाज भी पहुंचे थे। मृतक चार भाई-बहनों में बड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। इस दौरान आसपास के इलाकों से हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ घाट पर जमा हो गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *