नवगछिया। जल संसाधन विभाग के फ्लड फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष ई महेन्द्र प्रसाद ने विभाग के अधीक्षण अभियंता के साथ इस्माईलपुर -बिंद टोली के बीच स्थित विभिन्न स्परों का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद सहायक अभियंता को कई आवश्यक निर्देश दिये।

गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रहने के कारण स्पर संख्या तीन व चार के बीच काफी दबाव बढ़ गया है, जहां पर लगातार दोनों स्पर के बीच मिट्टी धंसान के साथ कटाव हो रहा है। जिसको सुरक्षा हेतु जल संसाधन विभाग द्वारा बांस का बंडल बनाकर दिया जा रहा है, ताकि कटाव का दायरा नहीं बढ़े। हालांकि स्पर संख्या छह एन तक काफी दबाव बना हुआ है। स्परों पर भारी संख्या में बालू भरी बोरियों का भंडारण तटबंध पर किया गया है। हाथी पांव भी तैयार रखा गया है।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जाह्नवी चौक से लेकर इस्माईलपुर थाना तक तटबंध का निर्माण 48 प्रतिशत ही हुआ है। उन्होंने बताया कि फिर भी इस्माईलपुर प्रखंड को बाढ़ से बचाने की व्यवस्था की गई है। उक्त तटबंध की सुरक्षा हेतु जिला पदाधिकारी को लिखित जानकारी दे दी गई है।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि असामाजिक तत्त्वों द्वारा विभिन्न कारणों से तटबंध को क्षतिग्रस्त करने की संभावना के कारण तटबंध को सुरक्षित रखने हेतु जिला पदाधिकारी को लिखित जानकारी दी गई है। तटबंध लंबा है जिसके कारण कुछ भी घटना हो सकती है। इसलिए उस पर प्रशासनिक निगरानी बनी रहे। इसको लेकर के कार्यपालक अभियंता नवगछिया के द्वारा भी लिखित जानकारी देने का निर्देश दिया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *