बिहपुर : बिहपुर के स्वराज आश्रम परिसर स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजली दी। अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. इरफान आलम व संचालन शिवशंकर चौधरी ने किया।
इस मौके पर सबों से बापू व शास्त्री के विचारों जीवन में उतारने को कहा। वहीं बिहपुर विस युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मो.आरिफ रजा, राजनीति सिंह, रंजीत राणा, बिमल चौधरी व पूर्व पंसस खुर्शीद आलम आदि मौजूद रहे।

