बिहपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर का बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के आरडीडी डॉ. अजय कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, नवजात शिशु इकाई वार्ड, जांच घर, आपातकालीन कक्ष समेत अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुरारी पोद्दार को जरूरी दिशा निर्देश दिये।

उन्होंने प्रसव कक्ष के बाहर प्रतीक्षा करने को लेकर बैठने की व्यवस्था करनेके निर्देश दिये। वहीं अगस्त माह में सोनवर्षा वार्ड नंबर एक निवासी  चितरंजन पोद्दार की 32 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी और नवजात बच्ची की मायागंज अस्तपाल में इलाज के दौरान हुई मौत मामले की विस्तृत जानकारी मृतक महिला के परिजनों एवं डॉक्टरों से ली। मृतक महिला के परिजनों ने आरडीडी को बताया कि नर्स के द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से जच्चा -बच्चा की मौत हुई है।

वहीं डॉ. सिंह ने बताया कि नर्स के द्वारा बिना डॉक्टर को बताए कौन सा इंजेक्शन लगाया गया है। उसकी जानकारी ली जा रही है। ज्ञात हो की जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने बिहपुर अस्पताल में जमकर तांडव मचाया था। गार्ड को भी पीट दिया था। इस मौके पर हेल्थ मेनेजर मनीष भट्ट, वीसीएम शमशाद आलम आदि समेत सभी डॉक्टर व कर्मी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *