नवगछिया । नगर परिषद में बुधवार को हुए हंगामे के बाद पार्षदों बैठक सभापति के आवास पर आयोजित की। जिसमें नगर परिषद में बैठक के दौरान हुए हंगामे पर चर्चा हुई। बैठक में 16 पार्षदों और चार पार्षद प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में पार्षदों कहा कि कल की घटना विकास कार्य को बाधित करने की साजिश है। बैठक के बाद नगर पार्षद सभापति प्रीति कुमारी ने गुरुवार को अपने लेटर पैड पर सभी पार्षदों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन थाना में दिया गया।
Total Downloads: 354
आवेदन में बताया कि 18 अक्टूबर को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में आम बैठक आहुत की गई थी। जिसमें शहर के विकास कार्यों से संबंधित कई योजनाएं पारित की गई। आम बैठक को पार्षद मनीष सिंह, पार्षद अभिषेक रमण उर्फ टीएन यादव, पार्षद स्वीटी सिंह ने बेवजह निजी स्वार्थ में भंग करने का प्रयास किया। बैठक के बाद पता चला कि तीनों पार्षद मेरे पति पर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगा रहे हैं, जो बिल्कुल झूठा और निराधार है।
आशंका जताई कि इन तीनों पार्षद मेरे और मेरे पति के साथ कोई अप्रिय घटना करवा सकते हैं या झूठे मुकदमे में फंसा सकते हैं। आवेदन में झूठे आरोप को अपने स्तर से जांच कर इन लोगों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। बैठक में पार्षद रणजीत भगत, बबलू झा, चंपा देवी, बी मन्जी देवी, सितारा खातून, रवि मण्डल, नागेश्वर सिंह, खुशबू कुमारी, कविता कुमारी, सहित कई पार्षद और स्थायी तदर्थ समिति के डब्लू यादव, बिनोद भगत सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।
