बिहपुर। बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव में गत वर्ष 13 नवंबर को हुई हत्या के प्रयास की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
इस मामले में लत्तीपुर निवासी विलास कुमार यादव की पत्नी रत्न देवी ने गांव के मदारी साह एवं मिथलेश यादव पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए बिहपुर थाना में आवेदन दिया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
