नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र की धरहरा निवासी सपना देवी पति ओंकार ने गोपालपुर थाना व वरीय पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर पुश्तैनी जमीन में घर बनाकर लगभग पचास वर्षों से रहने के बावजूद चचेरे देवर जेता सिंह पर अपने सहयोगियों के साथ हथियार से लैस होकर जबरिया घर के बाथरूम में गिट्टी व बालू रखने और ताला लगाने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है।

सपना देवी ने बताया कि गोपालपुर थाना में आवेदन देने पर जनता दरबार में आने को कहा गया। ,लेकिन जनता दरबार से बिना कोई फैसला के जेता सिंह जबरिया घर को तहस-नहस कर रहा है। उसने कहा कि थाना जाने पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पति-पत्नी ने कहा कि ऊंची पहुंच होने से कार्रवाई नहीं की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *