नवगछिया : गोपालपुर के हरनाथचक मध्य विद्यालय के शिक्षक निरंजन पासवान और शिक्षिका शारदा कुमारी पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निरंजन पासवान छात्राओं के साथ अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जिससे छात्राओं में असुरक्षा महसूस होती है।

कुछ छात्राओं ने इस स्थिति की शिकायत अपने परिवारों से की, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके अलावा, निरंजन पासवान स्कूल के प्रधानाध्यापक के आदेशों का पालन नहीं करते और शारदा कुमारी भी मनमानी करती हैं। इस मुद्दे पर वार्ड सदस्य और अन्य ग्रामीण सहमत हैं और उन्होंने एक आवेदन पर हस्ताक्षर किए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....