नवगछिया : पुलिस अधिकारियों को वैज्ञानिक तरीकों से मामलों की जांच करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण एससी-एसटी, महिला और नवगछिया थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों के लिए था और इसका संचालन वैज्ञानिक सहायक सुषमा सौरव ने किया।

प्रशिक्षण में घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र करने, ब्लड सैंपल लेने, और रेप मामलों में संवेदनशीलता से साक्ष्य इकट्ठा करने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी गई।

सुषमा सौरव ने बताया कि साक्ष्यों का सही संकलन न्याय प्रणाली की नींव है और इसे वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित रखने से अपराधियों को सजा दिलाने में मदद मिलती है। महिला अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए कि रेप मामलों में पीड़िता की गोपनीयता का ध्यान रखा जाए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....