बिहपुर। बिहपुर प्रखंड की हरिओ पंचायत में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत एक सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह भवन वार्ड संख्या 06 एवं 08 के बीच, शिव मंदिर के समीप बनाया जाएगा।
Total Downloads: 166
यह योजना योजना संख्या 01/2025–26 (विधायक निधि) के अंतर्गत स्वीकृत की गई है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग ₹14,95,800/- बताई गई है।
इस अवसर पर बिहपुर विधायक ने कहा कि प्रस्तावित सामुदायिक भवन पंचायत के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा, जहां सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन सुगमता से किया जा सकेगा। इससे ग्रामीणों को विभिन्न आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत आयोजित समारोह में पंचायतवासियों ने विधायक का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में ब्यास मिश्र, नारायण पासवान, विष्णुदेव सिंह, महेंद्र मालाकार, ब्रह्मदेव सिंह, उप मुखिया अनिल सिंह, वार्ड सदस्य रमेश सिंह सहित प्रो. गौतम कुमार, रूपेश रूप, गौतम ठाकुर, कन्हैया झा, ई. कुमार गौरव, गगन सिंह, बैजू राजा, अजय उर्फ माटो, कुणाल उर्फ भानू झा, नवीन चौधरी उर्फ चुन्नू, सिंटू, सौरव, लालमोहन, सदानंद मंडल और विपुल उर्फ दल्लू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
