नवगछिया  :मजदूरों से भरी गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार  की दोपहर खरीक थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित चौक के समीप खगड़िया की ओर से आ रही मालवाहक पिकअप का टायर फटने से हाईवे किनारे गड्ढे में पलट गयी। उस पर सवार 19 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में अधिकांश महिला मजदूर थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही अपर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार वर्मा और पीएसआई अमित कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए खरीक पीएचसी भेजा। पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद  कई घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए  मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना में ये हुए घायल

घायलों की पहचान पूर्णिया जिले के शहर भवानीपुर थाना क्षेत्र के कसवा निवासी 50 वर्षीय मंजू देवी पति सिकंदर मंडल, 28 वर्षीय पवन मंडल पिता सिकंदर मंडल, 48 वर्षीय शिरवा देवी पति दिलीप मंडल, 22 वर्षीय नीतीश कुमार पिता सुनील साह, 45 वर्षीय सुदामा देवी पति मंटू मंडल, 15 वर्षीय रानी कुमारी पिता फूलचंद्र मंडल, 12 वर्षीय निशा कुमारी पिता बबलू मंडल, 48 वर्षीय कविता देवी पति प्रमोद मंडल, 55 वर्षीय बौकु मंडल पिता वासुकी मंडल, दो वर्षीय छोटु कुमार पिता बबलू मंडल, 50 वर्षीय दिनेश मंडल पिता भूमि मंडल, 35 वर्षीय किरण देवी पति बबलू मंडल, 40 वर्षीय विनोद कुमार पिता चंदेश्वरी मंडल, 40 वर्षीय नीलम देवी पति अमीर मंडल, 13 वर्षीय फूल कुमारी पिता पवन मंडल, 45 वर्षीय मकड़ी देवी पति अरुण मंडल, 30 वर्षीय रीणा देवी पति बबलू मंडल और भागलपुर के कहलगांव निवासी 45 वर्षीय शोभा देवी पति योगेन्द्र मंडल व 13 वर्षीय नेहा कुमारी पिता योगेन्द्र मंडल शामिल हैं।

सभी घायल मजदूर हैं बड़हिया से दलहन फसल की कटाई कर घर लौट रहे थे। रास्ते में ही सड़क हादसे के शिकार हो गये। इधर, एक साथ खरीक पीएचसी में 19 घायलों को आने से अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। किन्तु, चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने संयम का परिचय देते हुए बारी-बारी से सभी का इलाज किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *