– मधेपुरा के फुलौत में अपहर्ताओं को ग्रामीणों ने दबोचा

– अपहृत समेत अपहर्ता को ग्रामीणों ने मधेपुरा पुलिस को किया सुपुर्द

– अपहृत किशोर को खरीक पुलिस ने मधेपुरा के फुलौत ओपी क्षेत्र से किया बरामद

– अपहर्ता को पुलिस ने भेजा जेल

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी के ललन यादव का बारह वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार को दादपुर के अपराधी लवकुश यादव और उसके गुर्गों ने षडयंत्र कर उस समय अपहृत कर लिया. इस संदर्भ में खरीक थाना में अपहृत किशोर की मां के बयान पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. किशोर कृष्ण कुमार अपने भाई कन्हैया कुमार के साथ बीते मंगलवार को करीब 3:00 बजे खरीक हाई स्कूल के फील्ड में साइकिल चला रहा था. अपहर्ताओं ने कृष्ण को झांसे में लेकर साइकिल सहित उसे अपने कब्जे में ले लिया.किशोर को अपहर्ताओं ने बहला-फुसलाकर अपने कब्जे में लेकर मधेपुरा जिला अंतर्गत फुलौत क्षेत्र चला गया. घटना घटित होने के तुरंत बाद अपहृत किशोर का छोटा भाई घर आकर अपनी मां और पिता को बताया कि अपराधियों ने उसके बड़े भाई को अपने साथ भगा ले गया.

उसी समय से परिजनों ने अपने स्तर से किशोर की खोजबीन की लेकिन कहीं अपहृत किशोर का पता नहीं चला.सभी अपराधी किशोर को अपहृत कर फुलौत थाना क्षेत्र में एक कमरे में रख रहा था. ग्रामीणों की इसकी भनक लगी. ग्रामीणों ने कुछ गड़बड़ समझ कर अपहर्ताओं को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को फोन कर सूचित कर दिया. मौके पर पहुंची फुलौत पुलिस ने दादपुर निवासी जगदेव यादव के पुत्र लवकुश यादव और बगड़ी के डोमी यादव के पुत्र आशीष यादव को अपहृत किशोर कृष्ण के साथ अपने कब्जे में लेकर फुलौत थाना ला कर छानबीन करना शुरू कर दिया.

फुलौत पुलिस की सूचना पर खरीक पुलिस सहायक अवर निरीक्षक मंजर आलम मधेपुरा के फुलौत थाना पहुंचकर अपहृत किशोर को बरामद कर लिया. मौके पर पुलिस ने अपहर्ता लवकुश यादव पिता जगदेव यादव दादपुर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेजदिया.इस संदर्भ में अपहृत किशोर की मां रिंकु देवी ने खरीक थाना में दादपुर निवासी जगदेव यादव के पुत्र लवकुश यादव पर अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने कहा कि इस संदर्भ में खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और अपहृत किशोर को बरामद कर लिया गया है. अपहर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. किशोर अपहृत करने के मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है. पुलिस बगड़ी के डोमी यादव के पुत्र आशीष यादव से पूछताछ कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *