नवगछिया : हादसे में घायल खरीक की महिला की मायागंज स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। खरीक थाना क्षेत्र के शिवगंज टोला की रहने वाली महिला कंगटी देवी (67) की दुर्घटना के पांच दिन बाद मौत हुई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने आये परिजनों ने बताया कि 21 अप्रैल को महिला खेत से गेहूं चुनकर लौट रही थी तभी एनएच पर बाइक सवार ने महिला ने ठोकर मार दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 160
वह गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इलाज के लिए महिला को मायागंज में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीने पहले महिला के पति की भी मौत हो चुकी है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
