नारायणपुर : उच्च माध्यमिक विद्यालय – नारायणपुर के शिक्षक डॉ. चंद्रशेखर रमण की मौत हृदय गति रुकने से हो गई। वह नवगछिया के ढोलबज्जा के मूल निवासी थे। वर्ष 2010 में उन्होंने विद्यालय में योगदान दिया था। विद्यालय के शिक्षक विवेकानंद पासवान ने बताया कि सात दिन पूर्व हार्ट अटैक आया था।

इसके बाद व उनका इलाज आईजीआईएमएस पटना में चल रहा था। इलाज के दौरान बुधवार को फिर तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर ने ऑपरेशन न कराने की सलाह दी। परिवार वाले । ऑपरेशन करवाने की तैयारी कर रहे 1 थे। इस बीच अस्पताल में ही उनकी से मौत हो गई।

गुरुवार को शव विद्यालय परिसर पहुंचा। शिक्षक और है छात्रों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से न प्रार्थना की। प्रधानाध्यापक प्रभंजन कुमार ने कहा कि चंद्रशेखर रमण न की कमी विद्यालय परिवार को हमेशा ने खलेगी। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *