गोपालपुर : बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का दावा लाख करे. मगर सरकार के दावे की असलियत रंगरा चौक प्रखंड के मध्य विद्यालय रंगरा के औंचक निरीक्षण के दौरान बीडीओ रघुनंदन आनंद को पता चला. बीडीओ रघुनंदन आनंद के अनुसार उक्त विद्यालय में 1934 छात्र-छात्राओं का नामांकन दर्ज है. परन्तु गुरुवार को बीडीओ को औंचक निरीक्षण में मात्र 105 छात्र ही उपस्थित मिले. जबकि 22 शिक्षक – शिक्षिकाओं में से दो शिक्षिकाएँ अनुपस्थित थीं. विद्यालय में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चलाने हेतु तीन सेक्शन में बाँटा गया.
Total Downloads: 115
बीडीओ के अनुसार पहली कक्षा में नामांकित 108 छात्रों में से मात्र 9 छात्र, दूसरी कक्षा में 196 छात्रों में से मात्र 9छात्र, तीसरी में 182में से 15, चौथी में 206 में से 15में से पाँचवीं में 273 में से 21, छठी में 316 में से 7, सातवीं में 300 में से मात्र 17 व आठवीं में 256 नामांकित छात्रोॉ में से मात्र तीन छात्र उपस्थित थे.

बीडीओ ने प्रधानाध्यापक को कडी फटकार लगाते हुए ततकाल व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति से मध्याह्न भोजन योजना में बडे पैमाने पर अनियमितता से इनकार नहीं किया जा सकता है.अतएव मध्याह्न भोजन की जाँच करने हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लिखा जायेगा. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसी विद्यालय के प्रांगण में प्रखंड संसाधन केन्द्र अवस्थित है. जहाँ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय कार्यरत है. साथ ही इसी परिसर में कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय भी संचालित है.

