नवगछिया: तेतरी दुर्गा मंदिर में शादी करने आए राजस्थान के पवन सिंह और रंगरा के एक गांव के निवासी महादलित परिवार की एक नाबालिक लड़की की शादी पुलिस हस्तक्षेप के बाद रोकी गई और दोनों पक्षों को पुलिस ने तत्कालिक रूप से हिरासत में ले लिया है.
Total Downloads: 116
जानकारी मिली है कि दूल्हा 40 वर्ष का था जब की दुल्हन 17 वर्ष की नाबालिग लड़की थी. जब दोनों पक्ष तेतरी दुर्गा मंदिर नवगछिया में शादी करने पहुंचे तो लड़की वालों ने लड़के को देख कर शादी करने से साफ इंकार कर दिया और अगुवा को गाली गलौज करने लगे. लेकिन दूल्हे वालों और बिचौलियों की दबंगई के आगे लड़की वालों की नहीं चल रही थी.

लड़के वाले और बिचौलिये प्रवृत्ति के लोग लड़की वालों पर अनावश्यक शादी के लिए दबाव डाल रहे थे. जानकारी मिली है कि इसके बाद लड़की पक्ष से पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को हिरासत में ले लिया है और नवगछिया थाने लेकर गई है. नवगछिया के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर लाल बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

