नवगछिया। नवगछिया होकर गुजरने वाली बरौनी कटिहार रेल खंड के बीच कई ट्रेनों के विलम्ब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रविवार को आईटीआई का परीक्षा होने के कारण आसपास के इलाकों के छात्रों का नवगछिया स्टेशन पर जमावड़ा सुबह से लगा हुआ था। शाम में हाटे बाजार एक्सप्रेस से लेकर के कई ट्रेनें पर परीक्षार्थियों की भीड़ रही।
Total Downloads: 83
जिससे आम यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार राजधानी सहित कई मेल एक्सप्रेस ट्रेन में विलंब से चल रही थीं। डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 55 मिनट बिलम्ब से चल रही थी।
वहीं अवध आसाम एक्सप्रेस 5 घंटा विलंब से, अमरनाथ एक्सप्रेस 8 घंटा विलंब से दादर से डिब्रूगढ़ जाने वाली दादर एक्सप्रेस 2 घंटा विलंब से चल रही थी। सवारी गाड़ी समस्तीपुर से कटिहार जाती है। वह एक घंटा 46 मिनट विलंब से चल रही है।

