नवगछिया होकर कामाख्या से दिल्ली के बीच रेलवे ने एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05626 स्पेशल कामाख्या से 09 दिसंबर को सुबह 630 बजे रवाना होगी और रात 911 बजे नवगछिया पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 05625 स्पेशल सोमवार को दिल्ली से चलकर मंगलवार सुबह सात बजे नवगछिया पहुंचेगी। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को सहूलियत होगी। उत्तर मध्य रेलवे ने यह सूचना जारी की है। हालांकि ट्रेन के फेरे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

