नवगछिया। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने नवगछिया होकर मुंबई सेंट्रल-कटिहार समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के परिचालन से बिहार और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार समर स्पेशल का परिचालन 16 मई से 1 अगस्त तक किया जाएगा। यह ट्रेन हर शनिवार को चलेगी। वहीं, वापसी में यह स्पेशल ट्रेन 19 मई से 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी।

यह समर स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में वापी, सूरत, वडोदरा, उज्जैन, लखनऊ, गोरखपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। नवगछिया होकर इस ट्रेन के संचालन से क्षेत्र के यात्रियों को सीधे तौर पर बड़ा लाभ मिलेगा, खासकर उन लोगों को जो गर्मी की छुट्टियों में मुंबई या कटिहार की ओर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *