नवगछिया । नवगछिया अनुमण्डल कार्यालय से सटे गोपालपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर होटल राज पैलेस में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा गुरुवार को गोपालपुर और नवगछिया पुलिस ने किया। नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्त्व में पुलिस ने छापेमारी कर दो युवक व दो युवतियों को होटल के कमरे से आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया।

गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दो-तीन महीने से सूचना मिल रही थी कि होटल राज पैलेस में जिस्मफरोशी का कारोबार किया जा रहा है। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर होटल की निगरानी की जा रही थी। गुरुवार को पक्की सूचना मिलने पर एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्त्व में की गई छापेमारी में होटल के अलग -अलग कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में दो युवकों व दो कॉलेज की छात्राओं को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि होटल में सघन छापेमारी की गई और होटल के मालिक, मैनेजर व कर्मियों व दोनों ग्राहकों सहित छह लोगों को हिरासत में लिया गया। दोनों छात्राओं को भी पूछताछ के लिए थाना लाया गया। सभी छह लोगों का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। छात्राओं के परिजनों को थाना बुलाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार एक युवक कुर्सेला थाना क्षेत्र के नवाबगंज व दूसरा कुर्सेला गांव का बताया गया। एक छात्रा कुर्सेला की और दूसरी गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार की है। एक छात्रा बनारसी लाल सर्राफ महाविद्यालय और दूसरी छात्रा मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय नवगछिया की बताई जा रही है। नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय से सटे इस आवासीय होटल में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा होने से आम लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा जोरों पर है।

छापेमारी दल में सर्किल इंसपेक्टर मारकण्डे सिंह, महिला थानाध्यक्ष पूनम झा, गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार व रंगरा पुलिस के अधिकारी शामिल थे। मिली जानकारी के अनुसार देर रात को वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिये गये होटल के मालिक, प्रबंधक, कर्मियों व दोनों ग्राहकों तथा दोनों छात्राओं से पूछताछ के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मामला दर्ज किया जायेगा। गोपालपुर थाना क्षेत्र में इस तरह की पहली घटना सामने आने पर लोग हैरत में हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *