तीन फरवरी से होने वाली इंटर की परीक्षा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को एसडीओ मुकेश कुमार ने अनुमंडल कार्यालय में केंद्राधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी पांचों केंद्राधीक्षकों से परीक्षा की तैयारी की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि हर हाल में प्रशासन कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में नकल हुई तो संबंधित केंद्राधीक्षक पर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत कार्रवाई की जाएगी। नवगछिया में पांच केंद्रों पर 4289 परीक्षार्थी इंटर की परीक्षा में शामिल होंगे।

जीबी कॉलेज, बीएलएस कॉलेज, मदन अहिल्या महिला कॉलेज, इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय और बाल भारती विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें विज्ञान के 891, कला के 3296, वाणिज्य के 69 व व्यावसायिक के 33 परीक्षार्थी होंगे। एसडीओ ने बताया कि सभी केंद्रों पर स्टेटिक दंडाधिकारी, वरीय स्टेटिक दंडाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रत्येक केंद्र पर पांच-पांच दंडाधिकारी व एक गश्ती दल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर धारा 144 लागू कर दिया गया है। सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया जाएगा। संबंधित केंद्रों पर महिला पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *