नवगछिया : बाल भारती विद्यालय के छात्र छात्राओं ne सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह ने बताया कि 11 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 352
32 छात्र छात्राओं ने 80 से लेकर 89 प्रतिशत तक अंक अर्जित किए। आरुषि अग्रवाल को 95.4 प्रतिशत, मुरारी कुमार को 95 प्रतिशत, रिया कुमारी को 94.6 प्रतिशत अंक मिले। छात्र-छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय रूंगटा, डॉ. बीएल चौधरी, प्राचार्य नवनीत सिंह ने बधाई दी है।
नवोदय विद्यालय के रेहान को 10वीं में 94 प्रतिशत अंक मिले
नारायणपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा के 10वीं में रेहान सिंह ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किया है। जुगनू भारती को 93.80%, अन्नू प्रिया को 93.40% अंक मिले। 12वीं विज्ञान में नयनानंद को 94.8% अंक मिले। वाणिज्य में अमित ने 83% अंक हासिल किया। प्राचार्य रोशन लाल ने रिजल्ट पर खुशी जताई।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
