नवगछिया। छोटी परबत्ता में ओपी मंडल के अपने खेत में शराब बनाने की सूचना पर इस्माईलपुर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर गैलन में भरा 13 लीटर देसी शराब व शराब बनाने का उपकरण बरामद किया।

वहीं 1200 लीटर अर्द्ध निर्मित शराब को नष्ट कर दिया। बताया गया कि पुलिस को आता देख वहां से एक व्यक्ति मकई के खेत से होते भाग गया।

नारायणपुर | भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर चौहद्दी गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने सचिन कुमार साह के घर से आठ बोतल विदेशी और दो गैलन से करीब 10 लीटर देसी शराब बरामद की। इसके बाद शराब तस्कर सचिन साह को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस धंधे में शामिल अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *