नवगछिया। प्रखंड के गोपालपुर गांव में तिनटंगा-नवगछिया पीडब्लूडी सड़क पर बने पुल को स्थानीय जनप्रतिनिधि और जलसंसाधन विभाग द्वारा बंद करने को लेकर गोपालपुर के ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री आलोक कुमार सिंह ने बताया कि इस पुल के बंद हो जाने से सुकटिया बाजारसहित गोपालपुर मुस्लिम टोला आदि जगहों पर गांव छत के ऊपर से पानी निकलने लगेगा जिससे जानमाल का नुकसान हो जाएगा। पुल से पानी निकासी कर सीधा गंगा प्रसाद धार में जाता है।
Total Downloads: 92
पुल बंद करने की सूचना पर अंचलाधिकारी राज किशोर शर्मा, गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार गोपालपुर गांव पहुंचे जहां पर स्थानीय लोगों को समझाकर पुल को बंद करने से रोका गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि किस स्तर से पुल को बंद किया जा रहा था
यह हमारी जानकारी में नहीं है लेकिन पुल बंद करना उचित नहीं है। पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रवि कुमार के द्वारा बताया गया कि स्थानीय लोगों के द्वारा शिकायत किया गया है हम लोग भी इसकी जांच कराकर के पुल जहां-जहां बंद होगा उसे खोला जाएगा।

