कलबलिया धार में के पास 14 नंबर सड़क से हो रहे रिसाव को रोकने के लिए पांचवें दिन भी पथ निर्माण विभाग की टीम सड़क की मरम्मत करने में जुटा रहा। सड़क की स्थिति को देखते हुए पांचवें दिन भी आवागमन बंद रहा।
अभी भी सड़क से पानी का बहाव जारी ही है। विभाग सड़क की दोनों ओर मिट्टी भरी बोरी को डाल रहा है। मिट्टी भरी बोरी डाले जाने के से तत्काल सड़क के ध्वस्त होने की संभावना कम हो गई है। प्रशासनिक स्तर से स्थिति को नियंत्रण कर लिया गया है, लेकिन सड़क से परिचालन शुरू हो अभी वैसी स्थिति में मरम्मत का कार्य नहीं हो पाया है।


एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि जब तक सड़क पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो जाती है तब तक परिचालन शुरू नहीं होगा। अभी एक सप्ताह का समय और लग सकता है।

