,, झारखंड से सुपौल त्रिवेणीगंज जा रहा था शराब

नवगछिया : परबत्ता पुलिस ने रविवार को नवगछिया जहान्वी चौक 14 नवंबर सड़क पर बोड़वा के पास एक बोलेरो में 309 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. मौके पर पुलिस ने बोलेरो चालक सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना के आदर्श मोहल्ला निवासी गोपाल साह के पुत्र वरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

परबत्ता थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि भागलपुर की ओर से एक बोलेरो गाड़ी भारी मात्रा में शराब लेकर तस्करी के लिए ले जा रहा है. सूचना के आधार पर विक्रमशिला पहुंच पथ एवं 14 नंबर सड़क पर चेकिंग लगाया गया. इस दौरान बोड़वा चौक के पास बेलोरो को रोककर बेलोरो की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में शराब पाया गया.

उन्होंने बताया कि गाड़ी से 180 एमएल का 286 बोतल व 375 एमएल का 23 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर वरुण कुमार झारखंड से शराब लेकर अपने जिला सुपौल त्रिवेणीगंज ले जा रहा था. शराब बरामदगी के मामले में परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है एवं गिरफ्तार तस्कर वरुण को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *