नवगछिया : रंगरा ओपी क्षेत्र के सधवा में मंगलवार को आग की चपेट में आने से सधवा निवासी बबलू राय की पत्नी सोनी देवी झुलस गई. गंभीर हालत में देखते हुए आनन फानन में परिजनों ने महिला को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आग में झूलसी महिला सोनी देवी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया.
Total Downloads: 105
आग सेंकने के क्रम में झूलसी महिला
बताया जाता है कि महिला आग की चपेट में आने से काफी हद तक जल गई है. चिकित्सकों में महिला की स्थिति काफी नाजुक बताई है. महिला के परिजनों का कहना है

कि ठंड में अलाव सेकने के दौरान अलाव की आग की चपेट में आने से महिला झुलस गई है. इधर रंगरा ओपी प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि महिला के झुलसने के संबंध में उसे किसी के द्वारा सूचना नहीं दी गई है.

