नवगछिया । भारत सरकार के केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार को बेगूसराय से पूर्णिया जाने के क्रम में संध्या के समय नवगछिया मंकदपुर चौक पहुंचे जहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत फूल माला एवं अंगवस्त्र से किया। उन्होंने कार्यकर्ताओ को पार्टी के सदस्यता अभियान में पूरी तन्मयता से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने की बात कही।
Total Downloads: 173
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हुए अत्याचार के विरोध में हिन्दू जागरण यात्रा की शुरुआत पहले चरण में भागलपुर से आगामी 18 अक्टूबर को निकलेगी जो नवगछिया होते हुए कटिहार के रास्ते किशनगंज तक जाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने नवगछिया जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित जिला उपाध्यक्ष और लोकसभा चुनाव में तेधरा विधानसभा विस्तारक मुकेश राणा को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, मुकेश राणा, आलोक सिंह, अजित कुमार, कौशल जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
