बिहपुर । सीएचसी बिहपुर में चार सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की सफलता को लेकर बैठक आयोजित हुआ। सोमवार को बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुरारी पोद्दार ने की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
इस बैठक में दस्त नियंत्रण अभियान 2024 के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम, जिंक वितरण सहित साफ-सफाई पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण सीएचसी के बीसीएम शमशाद आलम ने दिया।
इस बैठक में महिला पर्यवेक्षिका अनिता कुमारी और पिंकी देवी समेत प्रखंड बाल विकास परियोजना के प्रखंड समन्वयक मृत्युंजय कुमार आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
