नवगछिया : श्रीमद्भागवत कथा पुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ समिति की बैठक नगर परिषद के बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में आयोध्या के महंत मनमोहन दास महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में तय किया गया कि पूर्वजों के मुक्ति एवं आत्म शांति और अपनी समृद्धि सह उन्नति के लिए सात दिवसीय परायण व कृष्ण सहस्रार्चन आयोजित होगा।

वही सचिव प्रवीण भगत ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 18 को शोभायात्रा, 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवतपुराण सप्ताह कथा और रोज शाम को श्री लड्डू गोपाल सहस्रार्चन एवं 26 अक्टूबर को यज्ञ हवन सहित पूर्णाहुति होगी। कार्यक्रम संचालन हेतु कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *