नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के सहोउडा गांव निवासी अशोक यादव उर्फ लड्डू यादव की 24 घंटे पूर्व लापता हुई विवाहिता पुत्री डोली कुमारी का शव शनिवार को कोसी नदी से मिला। डोली गुरुवार की देर रात घर से लापता हो गई थी जिसको लेकर डोली के पिता ने रंगरा सहायक थाना में लापता होने का आवेदन दिया था।

रंगरा पुलिस लापता लड़ी की तलाश में लगी थी कि डोली का शव कोसी नदी में मिला। घटना के बाद रंगरा पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

ऐसे मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। रंगरा सहायक थाना के थाना अध्यक्ष महताब खां ने बताया कि हमलोग मामले की तहकीकात कर रहे हैं। लड़की की शादी पिछले माह हुई थी। लेकिन किस कारणवश इसने आत्महत्या की है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *