नारायणपुर : प्रखंड में यूरिया की कमी शनिवार को दूर हो गई। यहां 27 टन यूरिया की आपूर्ति की गई। कृषि विभाग की ओर से यूरिया छह विक्रेताओं को दी गई। इसमें मुस्कान इंटरप्राइजेज नवटोलिया, रणधीर खाद बीज भंडार नवटोलिया, आयुष कृषि केंद्र भवानीपुर, किसान विकास केंद्र भ्रमरपुर, किसान कृषि केंद्र भ्रमरपुर, जय अंबे ट्रेडर्स भ्रमरपुर शामिल हैं।

सभी दुकानदारों को सौ -सौ बोरी यूरिया दी गई। दुकानदार रणधीर मंडल ने बताया कि अवैध दुकानदार चोरी-छिपे यूरिया की कालाबाजारी कर रहे हैं। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। चकरामी के किसान मिथिलेश साह, राजन साह, भ्रमरपुर के मनोज यादव, पंकज शर्मा, टुनटुन राम, वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि सरकारी दर पर यूरिया दी गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *