नवगछिया : पटना उच्च न्यायालय द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने के दिये गए आदेश के आलोक में आगामी 28 अप्रैल को प्रखंड के अंभो गांव में अतिक्रमित जमीन के खिलाफ बुलडोजर चलेगा। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई।

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए खरीक, रंगरा, गोपालपुर और नारायण पूरा सीओ के अलावा नवगछिया अंचल के राजश्वपदधिकारी को डण्डाधिकारी के रूप में तैनाती के साथ 200 जवानऔर 100 महिला पुलिस की तैनाती की गई। नवगछिया एसडीओ यतेन्द्र पाल द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर यह तैनाती की गई है।

सोमवार को खरीक प्रखंड के अंभो स्थित मध्य विद्यालय मे जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर राजद की एक बैठक आयोजित हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बुलो मंडल शामिल हुए। वहीं, बैठक में ग्रामीणों ने पूर्व सांसद को बताया कि हम लोंगों के पूर्वज ही इस जगह रहते आ रहे हैं। किन्तु इधर कुछ दिनों से स्थानीय पुलिस-प्रशासन लगातार घर उजाड़ने की धमकी दे रहा है। अगर हमलोगों का घर उजार दिया जाएगा तो सभी परिवार बेघर होकर सड़क पर आ जाएंगे। जिसपर पर पूर्व सांसद ने कहा कि किसी भी कीमत पर आपलोगों का घर नहीं उजड़ने दिया जाएगा। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव एवं ई. चंदन यादव ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, श्याम मंडल, महंथ सिंह, गणेश मंडल, वीरेन्द्र मंडल, अरविंद यादव, आलोक यादव, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *