नवगछिया : व्यवहार न्यायालय नवगछिया में 14 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसको लेकर गुरुवार को नवगछिया पुलिस जिला के सभी थानों के थानाध्यक्ष के साथ न्यायिक अधिकारियों ने बैठक की।

Whatsapp group Join

 बैठक में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय दीपक कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चतुर्थ चंदन कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव अभिषेक कुमार ने राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी की समीक्षा की। साथ ही इसके लिए प्रचार-प्रसार करने तथा समय पर नोटिस तामिला कराने के निर्देश दिए।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *